श्री तत्त्वार्थ सूत्र Class 30
सूत्र - 11
सूत्र - 11
अंगोपांग विरहित तेजस शरीर और कार्मण शरीर। अंगोपांग नाम कर्म से होता है…शरीर का क्रमिक विकास। नाम कर्म का भेद – निर्माण नाम कर्म। निर्माण नाम कर्म के प्रभेद, यथास्थान - यथाप्रमाण। नाम कर्म का भेद – बंधन नाम कर्म। नाम कर्म का भेद – संघात नाम कर्म। कर्म विषयक अज्ञान, मिथ्यात्व का कारण। कर्म सिद्धान्त / विज्ञान का ज्ञान, धर्म की साधना।
गति-जाति-शरीराङ्गोपाङ्ग-निर्माण-बंधन-संघात-संस्थान-संहनन-स्पर्श-रस-गन्ध-वर्णानुपूर्व्यगुरु- लघूपघात-परघाता-तपो-द्योतोच्छ्वास-विहायोग-तयः प्रत्येक-शरीर-त्रस-सुभग-सुस्वर-शुभ- सूक्ष्मपर्याप्ति-स्थिरादेय-यशःकीर्ति-सेतराणि तीर्थकरत्वं च॥8.11॥
07th, Jun 2024
Chhaya Jain
Delhi
WINNER-1
सुधीर कुमार जैन
दिल्ली
WINNER-2
Seema Jain
Indore
WINNER-3
यथाप्रमाण कौनसे नाम कर्म का भेद है?
बंधन नाम कर्म
निर्माण नाम कर्म*
शरीर नाम कर्म
अंगोपांग नाम कर्म
हमने जाना कि आत्मा के प्रदेशों के साथ
कर्म परमाणु-समूह बंधा हुआ होने के कारण
तैजस और कार्मण शरीर हैं
इनमें अलग से अंग-उपांग नहीं होते
इसी प्रकार एकेन्द्रिय जीव के भी अंगोंपांग नहीं होते
उत्पत्ति के समय, गर्भस्थ जीव में हमें
एक मांस के टुकड़े के समान शरीर में
धीरे-धीरे अंग-उपांग अंकुरित होते हुए
क्रम-क्रम से देखने को मिलते हैं
अंगोपांग नामकर्म का उदय तो प्रारम्भ में हो जाता है
लेकिन अलग-अलग गति के जीवों में इनकी रचना
अलग-अलग समय में बाद में होती है
जैसे तिर्यंचों में कम और मनुष्यों में ज्यादा समय लगता है
निर्माण नामकर्म इन अंग-उपांगों का यथास्थान यानि
सही स्थान पर और सही आकार, सही अनुपात में निर्माण करता है
जैसे नाक की जगह पर ही नाक लगे
नाक और आँख के बीच की दूरी सही हो
आँख मस्तक पर न लगे
या आँख पूरे मुँह के बराबर न हो जाए आदि
बंधन नामकर्म चीजों को बांधते हुए शरीर की रचना को आगे बढ़ाता चला जाता है
जैसे building बनाते समय
ईंट, सीमेंट आदि से दीवार खड़ी करना, छत आदि डालना तो निर्माण का कार्य है
लेकिन बांधने के लिए छत पर लोहे का जाल, ईंटों के बीच में सीमेंट आदि डालना बंधन है
संघात नामकर्म मानों ऊपर बंधी हुई चीजों पर plaster कर देता है
जैसे plaster construction को छिद्र रहित बनाता है,
cement, ईंट आदि खराब नहीं होने देता
वैसे ही संघात अन्दर के material को बाहर नहीं आने देता
बंधन, संघात, निर्माण नामकर्म के कारण ही
शरीर के अन्दर की तमाम flow रूप चीजें
अपने ही area में रहती हैं
बाहर नहीं निकलतीं
संघात के उदय न होने पर हम कुछ नहीं कर सकते
जैसे शरीर में चोट लगने पर खून निकलना बन्द ही नहीं होता
हमने जाना कि इन कर्मों के कारण जीवों के शरीर आदि automatic बनते रहते हैं
हमें चिन्तन करना चाहिए कि किस तरह शरीर बन जाता है?
हमारे कुछ किये बिना, कैसे सब चीजें automatically चलती रहती हैं।
यदि ये विचार हमारे अन्दर नहीं आता तो
ये हमारे अज्ञान के कारण होता है
अज्ञान ही हमें मिथ्यात्व की ओर ले जाता है
और हम दूसरी मान्यताएँ बना लेते हैं कि यह तो ईश्वर की देन है
जबकि यह ईश्वर की नहीं, कर्म की देन है
चूँकि कर्म भी अदृश्य हैं और ईश्वर भी अदृश्य है
हम अदृश्य चीजें को ईश्वर पर डाल देते हैं
कर्मों के स्वरूप जानकार हमें ये सब आश्चर्य नहीं लगेगा
सही ज्ञान आने से हम इनको ईश्वर प्रदत्त चीजें न मानकर, कर्म जनित मानेंगे
और अगर हम कर्मों को नहीं जानेंगे तो हमारे अन्दर अज्ञान बढ़ता रहेगा
दुनिया में जो अनेकों जीव जैसे वृक्ष, चींटियाँ, कीड़े-मकोड़े आदि
अलग-अलग स्थानों पर जन्म-मरण करते हैं
उनके शरीर बनते-मिटते हैं,
मरण उपरान्त वे दूसरी जगह शरीर बना लेता है
ये सब भगवान नहीं करता
भगवान को इसका क्या प्रयोजन?
हमें लगता है कि प्रकृति को भगवान ने बनाया है,
इसमें हर जीव का एक दूसरे से जीवन चल रहा है
लेकिन यह हमारा अज्ञान है
बहुत से छोटे-मोटे जीव होते हैं जिनका कोई उपयोग, कोई उद्देश्य ही नहीं है
वे सिर्फ जीते हैं और मर जाते हैं
वस्तुतः सब जीव अपने-अपने कर्म के फल से,
अपने-अपने कर्म के उदय से अपना-अपना कार्य करते हैं
हमें इस अध्याय को केवल पढ़ना या रटना नहीं चाहिए
बल्कि विश्वास करना चाहिए कि
जो कुछ भी है, वह कर्म के फल से है
इससे हमारा धर्म और ज्ञान भी सधेगा